बारां। जिले में चोरी, नकबजनी, अवैध मादक पदार्थ, अवैध हथियार, हत्या, हत्या के प्रयास में पूर्व से चालानशुदा अपराधियों की गिरफ्तारी, स्थाई वारण्टियों की धरपकड़ के संबंध में चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने 5 हजार के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंडासु ने बताया कि राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में जिला विशेष टीम बारां ने प्रकरण संख्या 455/2024 धारा 305(ए) बीएनएस पुलिस थाना कोतवाली.श्योपुर जिला श्योपुर मध्यप्रदेश के 5000 रूपये का ईनामी अपराधी किशन उर्फ मेडा पुत्र छीतरलाल सुमन उम्र 40 साल निवासी ओढ़पुरा बस्ती मेला ग्राउण्ड के पास को गिरफ्तार किया गया हैं। आरोपी को पुलिस थाना कोतवाली श्योपुर मध्यप्रदेश को संभलाया गया है। पुलिस टीम में हैडकांस्टेबल शाहउद्दीन, आकाश व मनीष, कानिस्टेबल.जसवंत, बलवान व हरीप्रकाश शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




