दोनों जिला कांग्रेस कमेटियों को पूर्व मंत्री प्रमोद भाया ने पत्र लिखकर किया आग्रह
दो सप्ताह में तैयार होगी जर्ज़र स्कूलों की कंसोलिडेट रिपोर्ट और दोनों जगह जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी
बारां। कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि झालावाड़ की पिपलोद स्कूल दुखान्तिका ने उस अकाट्य सत्य और तथ्य को विमर्श के पटल पर ला पटका। जिसे अब सतत गतिमान रखने में झालावाड़ व बारां जिलों की टीम कांग्रेस को एक पल भी विश्राम करने की परवाह छोड़ देनी है। यह बात आज पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बारां में दोनों जिला कांग्रेस कमेटियों को भेजे विशेष पत्र में कहीं। दोनों जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष सर्व रामचरण मीना बारां और वीरेन्द्र सिंह जी गुर्जर झालावाड़ को भेजे अलग-अलग पत्र में भाया ने आग्रह किया है कि जिला स्तर पर जमीनी कार्यकर्ताओं का सहयोग लेकर इस संसदीय क्षेत्र की तमाम उन स्कूलों का तत्काल कंसोलिडेट सर्वे पूर्ण करवाएँ। जहाँ बच्चों के जीवन को दांव पर रखकर ढांचागत जर्ज़र बिल्डिंग में शिक्षण कार्य संचालित किया जा रहा हैं।
जिनमें हमारे ग़रीब तबके के विद्यार्थियों को मुकम्मल तौर पर बुनियादी सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं भी नसीब नहीं होतीं। जिला इकाइयों से आग्रह यह भी किया गया है कि हमारे कांग्रेस वर्कर्स इस प्रस्तावित महत्वपूर्ण सर्वे को पूर्ण करने तक आगामी दो सप्ताह में लेशमात्र यह नहीं देखें कि राज्य सरकार भी अपनी ओर से कोई सर्वे करवा रही है। असल में कांग्रेस राज्य सरकार से इतर पार्टी स्तर पर चिंताजनक स्थिति में संचालित की जा रहीं तमाम स्कूलों की वास्तविक जमीनी रिपोर्ट चाहती हैं। राज्य सरकार को मजबूती के साथ रखी जा सके। वैसे दिल दहला देने वाली इस पिपलोद त्रासदी के बाद प्रदेश में सरकारी शिक्षण संस्थानों की ढांचागत दुर्दशा पर सरकार से सीधे प्रश्न नहीं उठाने का अब कोई वाज़िब कारण नहीं दिख रहा। इसलिए पार्टी वर्कर्स को जिम्मेदारी से सौंपा गया गया यह सर्वे कार्य नैतिक रूप से दायित्वबद्ध होकर करना होगा। कांग्रेस वर्कर्स को सर्वे कार्य पूर्ण करने में सहूलियत देने के लिए पूर्व मंत्री भाया ने दोनों जिला अध्यक्षों को जरूरी प्रपत्र भी भेजा है। जिसमें बिन्दुवार सूचनाएँ भरीं जा सकेंगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




