बारां। धान मंडी के श्री शिव मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सौलहवी कावड यात्रा 28 जुलाई, सोमवार को नागदा से लाई जाएगी। शंकरलाल सुमन, सूरजमल सुमन व अंकुश गर्ग ने बताया कि 27 जुलाई को सभी कावडिये प्रातः 10 बजे मंडी प्रांगण से नागदा के लिए प्रस्थान किया। पवित्र जल भरकर शाम 7 बजे बारां के लिए रवाना होंगे। बारां पहुंचकर रात्रि को विवान होटल एण्ड रिसोर्ट मनिहारा धाम के पास में विश्राम करेंगे। प्रातः 7 बजे विवान होटल एण्ड रिसोर्ट से विशाल कावड यात्रा मंडी प्रांगण के लिए रवाना होगी।
जिसमें शिव पार्वती की सजीव झांकियां डीजे व अघोरी नृत्य शामिल रहेगी। कावड यात्रा विवान होटल से कोटा रोड ओवर ब्रिज होते हुए चारमूर्ति चौराहा, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा से होकर मंडी प्रांगण में स्थित शिव गणेश मंदिर पहुंचकर 12 बजे शिवजी का जलाभिषेक करेगी। कावड यात्रा का मार्ग में स्वागत द्वार व पुष्प वर्षा कर धर्म प्रेमियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। कावड यात्रा में समस्त व्यापारी व मुनीम एवं हम्माल मजदूर शामिल रहेंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




