बारां। नगर पालिका कॉलोनी में स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में स्वागत उत्सव मनाया गया। आबू तीर्थ स्थल पर तपस्या करके आने वाली 8 माताओं का अभिनंदन पंजाबी समाज, मौहल्ले वासियों एवं रिश्तेदारों द्वारा किया गया। प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू में 7 दिन रहकर योग तपस्या एवं आध्यात्मिक प्रवचन का लाभ लेकर एवं वहाँ मधुबन पुण्य भूमि पर स्थित चारों पवित्र धामों की परिक्रमा करने वाली भाग्यशाली माताओं के नाम इस प्रकार है। ज्योति मदान, ज्योति अरोड़ा, रश्मि अदलक्खा, अनीता अदलक्खा, राधा अदलक्खा, लक्ष्मी अदलक्खा, नंदु कश्यप और महक अदलक्खा है।
इस अवसर पर पंजाबी समाज की प्रीति अरोड़ा, रेखा कालरा, सोनिया अदलक्खा, कमला तनेजा, बबीता गेरा, सुलक्षणा अदलक्खा आदि द्वारा मालाएं, तिलक श्रीफल व पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया। सभी ने यात्रा के अनुभव सुने। इस सावन माह में शिव परम पिता परमात्मा द्वारा सिखाये जा रहे राजयोग कोर्स द्वारा जो भाग्य बनाने की खुशी मिली। उसका शुक्रिया शिव बाबा को कहा। सभी ने ढोल पर नृत्य किए। प्रसाद व उपहार का वितरण हुआ। ऐसा श्रेष्ठ भाग्य सभी का बने, ऐसी दुआओं को देते हुए उमंग और उत्साह से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




