बारां। मीना कर्मचारी अधिकारी संगठन ब्लॉक अंता की बैठक जिलाध्यक्ष परमानंद मीणा की अध्यक्षता में मीणा समाज छात्रावास अंता में संपन्न हुई। जिसमें सर्व सम्मति से अंता ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया उससे पहले झालावाड़ जिले के पिपलोदी गांव के स्कूल में जो घटना हुई उस पर सभी ने शोक व्यक्त किया और पुण्य आत्माओं को 2 मिनट का मोन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और घायल बच्चों के लिए शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करी।
इसके बाद अंता ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन कर अध्यक्ष उत्तम चंद मीणा, उपाध्यक्ष जितेंद्र मीणा, महामंत्री हेमंत मीना, कोषाध्यक्ष अशोक मीणा, संयोजक हरि प्रकाश मीणा, रघुवीर मीणा, संरक्षक हंसराज मीणा, अमृतलाल मीणा, सभा अध्यक्ष रामचरण मीणा, मुख्य सलाहकार गोवर्धन लाल मीणा, मीडिया प्रभारी विनोद कुमार मीणा, प्रवक्ता महेश मीणा, सचिव हरेंद्र मीना, संगठन मंत्री जितेंद्र कुमार मीणा, कार्यालय मंत्री सतीश कुमार मीणा, महिला मंत्री कौशल्या मीणा, संयुक्त सचिव रामस्वरूप मीणा, विशेष आमंत्रित सदस्य राजेंद्र मीणा और इसी क्रम जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष अंता के पद पर महेंद्र कुमार मीणा को नियुक्त किया गया। बैठक में रामपाल मीणा, चन्द्रभान मीणा,लोकेश मीणा, श्याम मनोहर मीणा, राधेश्याम मीणा, राकेश मीना, जितेंद्र जरेला उपस्थित रहे। पूर्व अध्यक्ष रघुवीर मीणा द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




