[aioseo_breadcrumbs]

मिशन हरियालो राजस्थान’ के तहत खेरखेड़ी में 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव

बारां। हरियाली तीज के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में “मिशन हरियालो राजस्थान” के तहत जिले में विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इसी क्रम में 76वां जिला स्तरीय वन महोत्सव 27 जुलाई को प्रातः 11 बजे खेरखेड़ी स्थित फतेहपुर टोल प्लाजा के पास, दुग्ध डेयरी के सामने आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर दिवांशु शर्मा ने बताया कि राज्य मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी जिला प्रभारी सचिव ओमप्रकाश बुनकर बतौर मुख्य अतिथि ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के तहत आयोजित जिला स्तरीय ‘वन महोत्सव कार्यक्रम’ में शिरकत करेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों, गैर सरकारी संगठनों, निजी संस्थानों, औद्योगिक इकाइयों, मीडिया, एनसीसी, स्काउट्स एवं आमजन के सहयोग से वृक्षारोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा “मिशन हरियालो राजस्थान” को साकार करने हेतु जिला मुख्यालय, उपखंड, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश को हराभरा बनाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket