नवीन जिला कार्यकारिणी गठन को लेकर बैठक
बारां। बाबा रामदेव मेघवाल जन कल्याण समिति, जिला बारां की एक आवश्यक बैठक नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जगदीश मेघवाल की अध्यक्षता में आहुत की जायेगी। जिला महामंत्री बद्रीप्रसाद मेघवाल ने बताया कि बैठक दिनांक 27 जुलाई रविवार को मेघवाल छात्रावास चरीघाट रोड, लंका कॉलोनी बारां पर दोपहर 12.00 बजे रखी गई है। बैठक में समाज की नवीन जिला कार्यकारिणी का गठन कर घोषणा की जायेगी। अतः सभी समाज बन्धुओं से विनम्र आग्रह है कि उक्त बैठक में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर अनुग्रहीत करें ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




