[aioseo_breadcrumbs]

केमिस्ट एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भाजपा ने किया स्वागत, बताई समस्याएं

बारां।  रीटेल केमिस्ट एसोशियशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेशसिंह सिकरवार व पूर्व जिला प्रमुख नंदलाल सुमन व भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सासंद कार्यालय में स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोकेश तिवारी, महासचिव धनराज सुमन व कोषाध्यक्ष किशन शर्मा का भाजपा पदाधिकारियों ने माल्यापर्ण कर शुभकामनाएं दी। पदाधिकारियों ने बारां जिले में रीटेल केमिस्टों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही कहा कि कई रीटेलर्स सरकार की राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना में पंजीकृत है।

उनके समय पर भुगतान नहीं हो रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के समक्ष अन्य समस्याएं भी रखी। साथ ही भाजपा पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि बारां जिले का कोई भी केमिस्ट नकली व नशे की दवाईयाँ नहीं बेचता है। स्वागत कार्यक्रम में बारां जिला रीटेल केमिस्ट एसोशियशन के संरक्षक सौरभ भार्गव, पार्षद प्रवीण गौत्तम, भाजपा कार्यकर्ता विकास शर्मा, हरिओम सुमन, मुकेश केरवालिया, हेमंत शर्मा, बद्री प्रसाद मेघवाल व कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket