व्यापरीक़ कार्यों के साथ साथ सामजिक धार्मिक कार्यों में भी रहेगी सक्रिय सहभागिताः जैन
बारां। कपड़ा व्यापार समिति की कार्यकारिणी मंडल की नवसत्र की पहली बैठक समिति के प्रमुख परामर्श दाता धीरज हल्दीया के यहां हुई। इस मीटिंग में समिति के संरक्षक रामचंद्र झाम्ब, मनहर गाठानी, रमन गर्ग जिलाध्यक्ष अध्यक्ष कपड़ा व्यापार समिति सहित नवीन अग्रवाल, हिमांशु बंसल, अजय, हेमंत, गोविन्द, नवीन, नितिन, हरिओम, नरेश सहित महासचिव अमर सिंह और कोषाध्यक्ष राजेंद्र जैन उपस्थित रहे। बैठक की शुरुआत नव अध्यक्ष प्रदीप जैन द्वारा सभी कार्यकारिणी सदस्य गण को समिति की तरफ से बधाईयां देते हुऐ सभी से आग्रह किया गया कि सभी आपने व्यापार, परिवार के साथ कपड़ा व्यापार परिवार के लिए भी समर्पण भाव से कार्य करते रहेंगे। उस समय पर होने वाले समिति के कार्यक्रम की जानकारियां कपड़ा व्यापारियों से साँझा करते रहेंगे।
समिति के परामर्श दाता धीरज द्वारा सभी कार्यकारिणी सदस्य से आगामी पंद्रह अगस्त पर अपने साथ अपने परिवारजन व बच्चों को भी इस कार्यक्रम में लाने का आग्रह किया। ताकि बच्चे भी इस कार्यक्रम में अपनी प्रफोमेंस देकर कार्यक्रम को भव्य बनाए। संरक्षक रामचंद्र झाम्ब ने आये दिन गुमास्ताओं को एडवांस लेन देन जैसे मसलो को समिति से पर्थक रखने का सुझाव दिया। जिस पर रमन गर्ग द्वारा भी अपनी सहमति देते हुऐ कहा कि यह स्वंय व्यापारी का विवेक व जिम्मेदारी पर निर्भर होगा की उसे कैसे रखना है। संरक्षक मनहर गाठानी द्वारा समिति की हर दो माह में एक कार्यकारिणी बैठक रखने का सुझाव दिया गया। जिस पर सभी ने एकराय होकर सहमति प्रदान की गई। इस दौरान नव अध्यक्ष प्रदीप जैन द्वारा सभी कार्यकारिणी सदस्यगण को मौखिक रूप से बधाइयां प्रदान कर मिठाई खिलाई गई व सभी से आग्रह किया कि कपड़ा व्यापार समिति भी एक परिवार की तरह संस्था हैं।
जिसमें सभी की सहभागिता सदैव सुनिश्चित रहे। ताकि समिति व्यापारी समस्याओं के समाधान के साथ साथ समय समय पर होने वाले सामाजिक धार्मिक राष्ट्रीय कार्यक्रम में भी अपनी भूमिका बढ़ चढ़कर साँझा कर सकें। आगामी 15 अगस्त को इस बार भी भव्यता के साथ मनाने के लिए सर्व संमति से निर्णय हुआ। जिसमें सभी व्यापारी जन की सहभागिता को लेकर सभी मेंबर्स को उनके बाजारों में पड़ने वाले कपड़ा व्यापारियों को कार्यक्रम में आने की लिए सम्पर्क करने को कहा गया। अंत में पुनः अध्यक्ष प्रदीप जैन द्वारा कार्यकारिणी मंडल से सदैव सबका साथ सहयोग मिलता रहे। इसी अपेक्षा के साथ आभार प्रकट किया गया। धीरज हल्दीया द्वारा मीटिंग समापन की घोषणा की गई।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




