[aioseo_breadcrumbs]

मनोहरथाना के दुःखद हादसे को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक

2 मिनट का मोन रखकर की स्थगित
बारां। कांग्रेस की बैठक को झालावाड जिले के ब्लॉक मनोहरथाना के ग्राम पिपलोदी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में हुई दुःखद घटना को लेकर स्थगित करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली अर्पित की गई। कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि भाजपा सरकार बनने के बाद से कानून व्यवस्था तथा बढ़ते अपराधों पर रोक लगाए जाने, नगर निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव करवाए जाने, स्मार्ट बिजली मीटर पर रोक लगाने। आरजीएचएस योजना का लाभ प्रदान करने, बारां की सड़कों को ठीक करवाने एवं बिजली आपूर्ति बहाल करवाए जाने की मांग को लेकर हुई जिला बैठक के बाद पर पहुंचकर कांग्रेसजनों द्वारा जिला कलक्टर बारां को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व हुई पत्रकार वार्ता में जिला प्रभारी राखी गौत्तम ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है।

आये दिन बलात्कार, लूटपाट, डकैती, चैन स्केनिंग, बजरी माफियाओं का आतंक आदि आपराधिक घटनाएं हो रही है। जिससे लगता है कि प्रदेश में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। जिला प्रभारी राखी गौत्तम ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार द्वारा नगर निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को परिसीमन के नाम पर बार-बार टाला जा रहा है, जबकि बहुसंख्यक नगर निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। संविधान के अनुच्छेद 234 यू. तथा अनुच्छेद 243 ई, साथ ही पंचायतीराज अधिनियम-194 की धारा-17 तथा राजस्थान नगर पालिका अधिनियम-200 की धारा-7 में स्पष्ट प्रावधान है कि नगर निकायां एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव का कार्यकाल 5 वर्ष का हैं। कार्यकाल समाप्त होने से पूर्व इन संस्थाओं के चुनाव करवाने की प्रक्रिया प्रारम्भ करना आवश्यक हैं। किन्तु प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा संविधान के प्रावधानों का उल्लघंन कर इन संस्थाओं के चुनाव टाले जा रहे है। इसी के साथ प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा नगर निकायों एवं पंचायतीराज संस्थाओं के नाम पर मनमाने तरीके से वार्डो एवं पंचायतों का गठन किया जा रहा है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा उपभोक्ताओं के जबरदस्ती बिजली के स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है। जबकि उनके घरों पर पहले से ही अच्छी गुणवत्ता के बिजली मीटर विद्युत विभाग द्वारा लगाए हुए है। इन स्मार्ट मीटरों के लगाए जाने से आमजन में गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार से इन स्मार्ट बिजली मीटरों के लगाने पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई। आरजीएचएस योजना के लाभार्थियों को सुलभता से चिकित्सकीय परामर्ष उपरान्त लिखी गई दवाईयां उपलब्ध नही हो पा रही हैं। सरकार पर करोड़ों रूपए इस योजना का बकाया है। भाजपा सरकार के कुप्रबन्धन के कारण एक जनहितकारी आरएचजीएस योजना खतरे में पड़ गई है। हर महिने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन से कटौती की जा रही हैं। लेकिन इसके बावजूद उन्हें ईलाज की बेहतर सुविधा नही मिल पा रही है। बारां जिला मुख्यालय सहित जिले की कई महत्वपूर्ण सड़के गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिसके कारण कई गंभीर दुर्घटनाओं में जनहानि हो चुकी है तथा बिजली आपूर्ति लगातार बाधित हो रही हैं। जिसके कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ज्ञापन देने के दौरान पूर्व विधायक निर्मला सहरिया, पीसीसी सचिव हंसराज मीणा, संगठन महामंत्री कैलाश जैन, शहर अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, सेवादल अध्यक्ष शिवशंकर यादव, महिला अध्यक्ष बृजेश वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामस्वरूप बैरवा, भारतेन्दु सिंह सिसोदिया, मूलचन्द शर्मा, मनोज भार्गव, अजीज नाजा, प्रियंका नन्दवाना, गजेन्द्र सुमन, प्रदीप मेहता, सत्यनारायण भूमल्या, महावीर बैरवा, सुरेशचन्द भाण्ड, शांतिलाल जैन, धर्मचन्द जैन, अशरफ देशवाली, सत्यनारायण चौधरी, कमल यादव, धर्मपाल शर्मा, ओम राठी, लेखराज शर्मा, साजिद हुसैन, विजय बैरवा, वीरेन्द्र शांत, कुलदीप मीणा, सीताराम मेघवाल आदि उपस्थित थे।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket