[aioseo_breadcrumbs]

विशेष पौधारोपण निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया

बारां। पर्यावरण संरक्षण को एक भावनात्मक रूप देते हुए राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एक विशेष पौधारोपण निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत केंद्र, बारां के सहयोग से आयोजित हुआ। जिसमें प्रकृति के प्रति सम्मान और माँ के प्रति असीम प्रेम का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य रेखा सक्सेना ने कहा कि यह सिर्फ एक पौधारोपण कार्यक्रम नहीं। बल्कि यह प्रकृति माँ के स्नेह को जोड़ने वाला एक भावनात्मक आंदोलन है।

उन्होंने कहा कि माँ की तरह ही प्रकृति भी हमें जीवन देती है। इस अभियान के माध्यम से हम हर पौधे को माँ के सम्मान के रूप में देख रहे हैं। जिससे लोग इस मुहिम से और भी गहराई से जुड़ रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता ने छात्राओं को पर्यावरण के प्रति अपने विचार व्यक्त करने का मंच दिया। इस प्रतियोगिता में देवकी कश्यप ने प्रथम, निराली बंजारा ने द्वितीय, मीनाक्षी मेघवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी लेखन प्रतिभा का परिचय दिया। सभी विजेताओं को विशेष मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

जिससे उनका उत्साहवर्धन हुआ। कार्यक्रम के दौरान, छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विद्यालय परिसर में पौधे लगाए। पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली। प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने छात्राओं को केवल पौधे लगाने तक ही सीमित न रहकर, जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति आजीवन जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। इस सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षक नीलम कपूर, मंडल अध्यक्ष अक्षय पंकज, पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक भगवती बैरवा, माय भारत वॉलंटियर प्रिंस पंकज सहित कई शिक्षकों और छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा। यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि जब युवा पीढ़ी किसी नेक काम के लिए आगे आती है। तो एक बड़ा बदलाव संभव है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket