बारां। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी से प्राप्त दिशा-निर्देशनुसार जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक 25 जुलाई को दोपहर 12.30 बजे जिला कार्यालय श्रीजी का चौक में होगी। जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता प्रभारी राखी गौत्तम द्वारा जाएगी। मीणा ने बताया कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है। तब से प्रदेश की कानून व्यवस्था बिल्कुल चौपट हो गई है। आये दिन बलात्कार, लूटपाट, डकैती, चैन स्केनिंग व बजरी माफियाओं के आतंक आदि आपराधिक घटनाओं की जानकारी प्राप्त होती हैं।
उसे ऐसा लगता है कि प्रदेश में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। इसके अतिरिक्त राज्य की भाजपा द्वारा नगर निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावो को परिसीमन के नाम पर बार-बार टाला जा रहा है। इन सभी मुद्दों को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी। जिलाध्यक्ष मीणा ने सभी जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, नगर अध्यक्षों, मण्डल अध्यक्षों जनप्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर बैठक में भाग लेने का आग्रह किया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




