बारां। शहर में प्रताप चौक के पास सत्संग भवन मार्ग स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चल चिकित्सा इकाई में 25 जुलाई को पुष्य नक्षत्र के अवसर पर प्रातः 9 से 12 बजे तक 0 से 16 वर्ष के बच्चों को स्वर्ण प्राशन ड्रॉप पिलाई जाएगी। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरिशंकर मीणा ने बताया कि इस के दौरान मौसमी बीमारियों जैसे की जुकाम, बुखार कास प्रतिश्याय के लिए औषधि युक्त क्वाथ और किट दिया जाएगा। डॉ. मीणा ने बताया कि स्वर्ण प्राशन औषधी बच्चों की रोग प्रतिरोधक व बौद्धिक क्षमता को बढ़ाती है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




