बारां। किसान महापंचायत के पदाधिकारियों ने गबन के आरोपी लोकेश नागर की कुर्कशुदा जमीन को नीलाम कर किसानों के जमा पैसे वापस लौटाने की मांग को लेकर केंद्रीय सहकारी बैंक के एमडी को ज्ञापन दिया है। प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह ने बताया कि सहकारी समिति भंवरगढ में लोकेश नागर ने घोटाला किया था। जिसकी जांच में दोशी पाए जाने पर लोकेश की जमीन खातेदारी की द्वारा कुर्क कर नीलामी की 27 जून की प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था।
खाद पेटे समिति के सदस्यों का जमा किया। रूपया लोकेश से वसूल न करके इफको कंपनी द्वारा काट लिया। किंतु किसानों का जमा रूपया वापस लौटाना जरूरी है। सभी पदाधिकारियों ने मांग की है कि आरोपी लोकेश नागर की कुर्क की गई जमीन शीघ्र निलाम की जाए। यह जमीन किसी की रहन नहीं है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश संयोजक सिंह के साथ जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौहान, नगर अध्यक्ष कांतिलाल शर्मा, अध्यक्ष हेमराज नागर, रघुवीर नागर आदि उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




