बारां। प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय समन्वयी सन्त सिद्दीक बाबा के 81वें जन्मोत्सव और गुरुपूर्णिमा महोत्सव को सिद्दीक बाबा लोक कल्याण संस्थान द्वारा आगामी 27 जुलाई को सर्वधर्म समन्वय समारोह के रूप में आयोजित किया जाएगा। संस्थान के राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र शर्मा पम्मी ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय समन्वयी सन्त सिद्दीक बाबा के 81वें जन्मदिवस गुरुपूर्णिमा महोत्सव में देश के अनेक प्रांतों के विभिन्न धर्मों अनुयायी एवं शिष्यगण शामिल होकर गुरुदेव की पूजा अर्चना कर पुण्य लाभ प्राप्त करेंगे।

संस्थान की युवा शाखा के अध्यक्ष कुमार शामी शर्मा व संस्थान के सदस्य इस्माइल मंसूरी ने बताया कि इस आयोजन को लेकर के विभिन्न कामों की कमेटियां को गठित कर दिया गया है। जिनके सदस्यों द्वारा आयोजन की सफलता हेतु आवश्यक कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




