बारां। फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान जिला बारां का स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संभाग के अलावा कोटा व बूंदी के फोटोग्राफर्स ने भी हिस्सा लिया। वेडिंग सीजन के बारे में फोटोग्राफर्स विचार-विमर्श किया। संगठन अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने बताया कि कोटा में 15 दिवसीय फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। कुशल मैटर्स की पूरी टीम 15 दिन तक उनको प्रशिक्षण देगी। सिर्फ वर्कशॉप की फीस 15 दिन की 15 हजार लगेगी। फोटोग्राफी वर्कशॉप के पोस्टर का विमोचन किया गया।
वरिष्ठ फोटोग्राफर साथियों का सम्मान संस्था के द्वारा किया गया। बूंदी से कार्यक्रम में हाडा कलर लैब के मानसिंह हाडा को भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यकारिणी की ओर से किया गया था। संगठन अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजन से फोटोग्राफर साथियों का आपस में मिलना हो जाता हैं। आपसी चर्चा भी हो जाती है जो कि किसी भी संगठन के लिए बहुत ही जरूरी है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




