बारां। जिले में किसानों की फार्मर आईडी बनाए जाने के लिए 31 जुलाई तक प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक जिले की सभी तहसीलों में केवल शाहबाद तहसील को छोड़कर सेच्युरेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के भू-प्रबन्ध आयुक्त, जयपुर के निर्देशानुसार एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत यह अभियान संचालित किया जा रहा है। इस योजना के तहत पीएम किसान योजना के सक्रिय लाभार्थियों, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अब तक नहीं हुई हैं। उनका पंजीकरण किया जा रहा है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




