बारां। ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने और लंबित कार्यों के निस्तारण हेतु सांसद एवं विधायक मद, मगरा विकास योजना, आंगनबाड़ी मरम्मत योजना, महात्मा गांधी जनभागीदारी योजना सहित ग्रामीण विकास की सभी योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए 9 अगस्त तक तहसील कार्यालयो, पर प्रतिदिन विशेष शिविर आयोजन किया जा रहा है।
जिला परिषद सीईओ राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि पंचायत समिति बारां, 23 जुलाई पंचायत समिति अटरू, 24 जुलाई पंचायत समिति अन्ता, 25 जुलाई पंचायत समिति मांगरोल, 28 जुलाई पंचायत समिति छबड़ा, 29 जुलाई पंचायत समिति छीपाबड़ौद, 30 जुलाई पंचायत समिति किशनगंज, 31 जुलाई पंचायत समिति शाहबाद, 1 अगस्त पुनः विभागीय शिविर (जैसा 21 जुलाई को) 4-7 अगस्त को क्रमशः बारां, अटरू, अन्ता, मांगरोल, छबड़ा, छीपाबड़ौद, किशनगंज व शाहबाद पंचायत समितियों में शिविर, 8 अगस्त फॉलोअप शिविर, 9 अगस्त अंतिम समायोजन शिविरों में वर्ष 2024-25 के अपूर्ण कार्यों के पूर्णता प्रमाण पत्र, सांसद व विधायक मद के ई-वर्क एवं ई-साक्षी पोर्टल पर भुगतान की स्थिति, विवादित या रूके हुए कार्यों की निरस्तीकरण कार्यवाही, अनुशासनात्मक कार्रवाइयों की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




