बारां। जिले में किसानों की फार्मर आईडी बनाए जाने के लिए एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत 31 जुलाई तक प्रातः 9ः30 बजे से शाम 6 बजे तक जिले की सभी तहसीलों में केवल शाहबाद तहसील को छोड़कर सेच्युरेशन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि राज्य के भू-प्रबन्ध आयुक्त, जयपुर के निर्देशानुसार एग्रीस्टैक योजनान्तर्गत यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
इस योजना के तहत पीएम किसान योजना के सक्रिय लाभार्थियों, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री अब तक नहीं हुई है। उनका पंजीकरण किया जा रहा है। प्रत्येक 3000 लाभार्थियों पर एक शिविर का आयोजन तहसील व गिरदावर मुख्यालय स्तर पर किया जा रहा है। सेच्युरेशन कैंपों के माध्यम से पूर्व में जिन क्षेत्रों में शिविर आयोजित हो चुके हैं। वहां छूटे हुए किसानों के लिए पुनः अवसर दिया जाएगा। अद्यतन फार्मर रिक्वेस्ट के तहत अब किसानों की अन्य गांव या तहसील में स्थित भूमि को भी एग्रीस्टैक पोर्टल पर जोड़ा जा सकेगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




