हरनावदा शाहजी में होगा स्काउट गाइड का जिला अधिवेशन
बारां। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के 18 जुलाई को हरनावदा शाहजी में आयोजित होने जा रहे तृतीय वार्षिक अधिवेशन की तैयारी को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम गोयल ने मृदुल भवन में स्काउट पदाधिकारियों की बैठक ली और जरूरी निर्देश दिए। जिला संगठन आयुक्त प्रदीप चित्तौड़ा एवं जिला संगठन आयक्त गाइड सुनीता मीना ने संयुक्त रूप से बताया कि स्काउट गाइड की जिला काउंसिल के तीसरे अधिवेशन के आयोजन संबंधी सभी तैयारियां का जिला शिक्षा अधिकारी गोयल ने रिव्यू करते हुए आयोजन को प्रभावी बनाने को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
अधिवेशन की तैयारी को लेकर बैठक में जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स अमजद युसूफ़ी ने गत सत्र के आय व्यय रिपोर्ट सहित चालू वर्ष के बजट प्रतिवेदन को प्रस्तुत किया। वहीं जिला संगठन आयुक्त चित्तौड़ा ने गत वर्ष के प्रतिवेदन, वर्तमान वार्षिक कार्यक्रम सहित ऑडिटर की नियुक्ति संबंधी सभी प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए जानकारी दी। मीटिंग के दौरान ही आयोजक स्थानीय संघ छीपाबड़ौद के सचिव से आयोजन स्थल सहित विभिन्न तैयारी की वर्चुअल संवाद के माध्यम से भी जानकारी ली गई।
अलंकार व पुरुस्कारों से होंगे सम्मानित
जिला आयुक्त एडल्ट रिसोर्स अमजद यूसुफी ने बताया कि जिला कार्यकारिणी से अनुमोदित अलंकार एवं पुरस्कार से सम्मानित होने वाले स्काउट प्रभारी, शिक्षा अधिकारी आदि को वितरित किए जाने वाले पुरस्कारों एवं प्रमाण पत्र आदि को लेकर बैठक में चर्चा करते हुए उन्हें अंतिम रूप प्रदान किया गया। युसूफ़ी ने बताया कि बीते वर्ष में विभिन्न दीर्घकालीन सेवाओं, प्रशासनीय कार्य एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सहभागिता करने वाले स्काउटर को विभिन्न अलंकार एवं पुरस्कार से अधिवेशन के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




