बारां। आदिवासी मीणा समाज विकास समिति द्वारा अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा महुआ के नेतृत्व में आदिवासी मीणा समाज के पीडित लोगों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों पर कानूनी कार्रवाई शीघ्र कर न्याय दिलाने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक व एसडीएम को ज्ञापन दिया है। समिति के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि समाज के विभिन्न व्यक्तियों के साथ घटित अपराध में पुलिस प्रशासन द्वारा शिलता पूर्वक कार्रवाई की जा रही है। जो न्यायहित में न्यायसंगत नहीं है। 8 जुलाई को समाज के पीडित प्रार्थी हरिशंकर मीणा पुत्र रामनिवास मीणा निवासी घोडीगांव द्वारा अपने भाई घनश्याम की नगर परिषद बारां के विद्युत पोल गजनपुरा रोड डिवाइडर पर स्थापित जर्जर अवस्था में होने की वजह से गिरने से मृत्यु हो गई थी।जिसकी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रस्तुत की गई है। जिस पर आज दिन तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
न ही प्रार्थी को कार्यालय की परिवाद प्राप्त रसीद दी गई है। 11 जुलाई को फरियादी पवन कुमार मीणा के साथ घटित घटना में सदर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है। फरियादी को आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। इसी प्रकार पुलिस थाना कोतवाली में दर्ज एक प्रकरण में फरियादी विकास हरसाना द्वारा किसी अज्ञात हमलावर को अपने आपको को रविकांत होना बताने पर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें फरियादी द्वारा सत्यता सामने आने पर 28 मई को आईजीपी कोटा रेंज कोटा व अनुसंधान अधिकारी थाना कोतवाली बारां से निर्दोष रविकांत के विरूद्ध कार्रवाई नहीं चाहने हेतु प्रस्तुत किया जा चुका है। जिसके बावजूद भी निर्दोष रविकांत मीणा को राजनैतिक शडयंत्र से मुल्जिम बनाया जाने का प्रयास किया जा रहा है। एक तरफ समाज के व्यक्तियों द्वारा परिवाद पेश करने के बाद भी समय पर उचित कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है। दूसरी तरफ निर्दोष व्यक्तियों को शडयंत्रपूर्वक मुल्जिम बनाया जाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिससे आदिवासी मीणा समाज में रोश व्याप्त है। समिति के पदाधिकारियों ने शीघ्र न्यायोचित आदेश प्रदान कर पीडित समाज के लोगों को न्याय दिलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कन्हैयालाल मीणा अध्यक्ष मीणा विकास समिति बारां, परमानंद मीणा अध्यक्ष मीणा कर्मचारी संगठन, लाल सिंह मारन एडवोकेट जिला प्रमुख बूंदा संस्था, रामपाल मीणा महामंत्री, माणक मेरमा जिला संयोजक, महावीर टारडा जिला प्रवक्ता, चंद्रभान मीणा पूर्व कर्मचारी अध्यक्ष बारां, चंद्रप्रकाश मीणा घोडीगांव, धर्मराज सांवरिया, रघुवीर मीणा, सत्यनारायण मीणा, सुरेंद्र मीणा एडवोकेट, मुकुट रारोती, पवन मूंडला, कौशल सिमलिया, लोकेश मीणा, राकेश बामणहेडा, श्याममनोहर, ओम काजीखेडा, मनोज महाराजपुरा, पवन मीणा रारोती, हरिशंकर घोडीगांव, रामनिवास मीणा घोडीगांव, देवेंद्र मीणा बिजोरा, मेघराज मीणा, रामावतार मुंडली, महेंद्र मूंडली, कोमल महुआ, महावीर पटेल आदि शामिल थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




