[aioseo_breadcrumbs]

राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक संगठन का धरना, ज्ञापन भी देंगे

बारां। राजस्थान राज्य कृषि पर्यवेक्षक संगठन द्वारा मंगलवार को सहायक निदेशक कृषि विस्तार बारां/छबडा कार्यालयों पर एक दिवसीय धरना दिया। साथ ही ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष कमलप्रकाश मीणा ने बताया कि 21 जुलाई को जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

25 जुलाई को कृषि पर्यवेक्षक, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक व पदोन्नत सहायक कृषि अधिकारी सरकारी वाटसअप एप से लेफ्ट होंगे एवं 18 अगस्त से समस्त ऑनलाइन कार्यों का बहिशकार करेंगे। जिलाध्यक्ष मीणा ने बताया कि 28 फरवरी को अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार व अतिरिक्त निदेशक कृषि प्रशासन से समन्वय समिति की वार्ता हुई। उस सहमति के बाद भी किसी प्रकार की प्रगति नहीं हुई। 29 जून को संयुक्त समन्वय समिति की बैठक में समस्त बिन्दुओं पर विचार-विमर्श कर आंदोलन का निर्णय लिया गया है।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket