बारां। राज्य सरकार ने मानसून को देखते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत श्रमिकों के कार्य समय में बदलाव किया है। सीईओ राजवीर सिंह चौधरी ने बताया कि यह व्यवस्था आगामी नई व्यवस्था के अनुसार अब मनरेगा श्रमिक प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक विश्राम काल सहित कार्य करेंगे। यह निर्णय श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सीईओ ने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह निर्धारित टास्क को समय से पहले पूर्ण कर लेता है। तो वे मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में कार्य की माप करवाकर एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के उपरांत कार्यस्थल छोड़ सकते हैं।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




