[aioseo_breadcrumbs]

पेयजल आपूर्ति बाधित, 16 जुलाई से अंता शहर में एकान्तर सप्लाई

बारां। नागदा-अंता-बलदेवपुरा पेयजल परियोजना के तहत पेयजल व्यवस्था प्रभावित हो गई है। परियोजना के पंप हाउस के समीप नाले में पानी का तेज बहाव आने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। पानी का बहाव कम होने के बाद ही मरम्मत कार्य संभव हो सकेगा। इस कारण अंता शहर एवं परियोजना से लाभान्वित गांवों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।

स्थिति सामान्य होने तक 16 जुलाई से अंता शहर में एकान्तर सप्लाई की जाएगी। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, परियोजना खण्ड बारां राजीव सिंघल ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द सामान्य जलापूर्ति बहाल की जा सके।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket