जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन जारी
बारां। भारत सरकार की विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों (पीवीटीजी) के लिए चलाए जा रहें। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आगामी शिविर ब्लॉक किशनगंज की ग्राम पंचायत सुवांस, ब्लॉक अटरु की ग्राम पंचायत शेरगढ व ननावता, ब्लॉक मांगरोल की ग्राम पंचायत महलपुर, ब्लॉक छीपाबडौड़ की ग्राम पंयायत खेरला जागीर, पछाड़ व बमोरी घाटा, ब्लॉक शाहाबाद की ग्राम पंचायत हाटरी, भोयल व बिची में शिविर आयोजित किए जाएंगे। एडीएम जबर सिंह ने सभी पात्र जनजातीय परिवारों से आग्रह किया है कि वे इन शिविरों में भाग लें। सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वयं को एवं अपने परिवार को सशक्त बनाए, ताकि कोई भी हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




