बारां। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला बारां के तत्वावधान में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर कोटा मंडल के सहायक राज्य संगठन आयुक्त दिलीप कुमार माथुर के मार्गदर्शन, जिला संगठन आयुक्त प्रदीप चित्तौड़ा के नेतृत्व में एक सार्वजनिक पार्क में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने सम्मिलित होकर पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत एक स्काउट कम से कम 10 पौधे लगाकर बारां जिले को हरा भरा बनाने हेतु संकल्पित भाव से निर्णय लिया गया। संगोष्ठी में जिला संगठन आयुक्त प्रदीप चित्तौड़ा ने बताया कि बारां जिले में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण से संबंधित सभी कार्य हर माह सभी ब्लॉक स्तर पर किए जा रहे हैं। उसी के अंतर्गत जुलाई माह में सभी विद्यालयों के स्काउट गाइड पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करेंगे। इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त गाइड सुनीता मीणा ने बताया कि पौधारोपण का कार्यक्रम हर स्थानीय संघ मुख्यालय पर एवं सभी स्थानीय संघ के सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर ग्रुपों में पौधारोपण कर आम जन को भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
सुनीता मीणा ने बताया कि अटरू स्थानीय संघ के लिए जिला ट्रेनिंग कमिश्नर राजेंद्र कुमार शर्मा शाहाबाद के लिए जिला कमिश्नर एडल्ट अमजद युसीफी छीपाबड़ौद इंद्र कुमार शर्मा, मांगरोल भरतरी मीणा, किशनगंज बृज गोविंद, छबड़ा घनश्याम भार्गव, अंता पवन कुमार मेहरा, बारां भेरूलाल वर्मा को प्रभारी नियुक्त कर अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए दिशा निर्देश प्रदान किए गए हैं। पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम के जिला कोऑर्डिनेटर राजेंद्र कुमार शर्मा ने सभी एक इको क्लब को निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक पौधारोपण कर रिपोर्ट जिला मुख्यालय पर शीघ्र भिजवाना सुनिश्चित करेंगे। जिला कमिश्नर एडल्ट अमजद यूसुफी ने सभी स्काउट गाइड को कम से कम 10 पौधे लगाने का संकल्प दिलवाया। साथ ही कहा कि इस वर्ष गत वर्ष की भांति सीड्स बोल के माध्यम से भी बारां जिले के जंगलों में पौधारोपण किया जाएगा। पौधारोपण कार्यक्रम में सभी स्काउट गाइड रोवर रेंजर के सहयोग के लिए महेश सेन रोवर लीडर, कमलेश मीणा सीनियर रोवर को नियुक्त किया गया। जनसंख्या दिवस कार्यक्रम में आयोजित संगोष्ठी में ग्रोवर लक्ष्य गोयल रेंजर तमन्ना मीणा ने सहयोग कर संगोष्ठी को सफल बनाया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




