बारां। महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल मंडोला छापर पर प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। नव प्रवेश बालक बालिकाओं को मुंह मीठा करवा कर माल्यार्पण किया। एसएमसी अध्यक्ष संतोष मेहरा ने अपना जन्मदिन विद्यालय के बच्चों के साथ में मनाया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र जांगिड़ ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष नागर सरपंच रहे। पीओ सर भीम शंकर मेहरा, जितेंद्र सोलंकी, वरिष्ठ अतिथि भारत मेहरा, वार्ड पंच हेमंत गोचर, अशोक मीणा, भगवान सुमन, कालू लाल मीणा समेत कई अभिभावक व समस्त विद्यालय स्टाफ ने बच्चों को आशीर्वाद दिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




