बारां। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बारां नगर का नगर सम्मेलन धाकड़ छात्रावास में दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। जिसमें नगर की सत्र 2025-26 की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। नगर सम्मेलन में प्रांत विशेष आमंत्रित सदस्य दिनेश शर्मा का प्रवास रहा। कार्यक्रम की शुरुआत तस्वीरों पर माल्यार्पण व दिप प्रवजन करके किया गया। निर्वतमान नगर मंत्री में वर्ष भर का प्रतिवेदन रखा जिसमें पूरे वर्ष के कार्यकर्मो, आंदोलन, आयामो के द्वारा किये गए कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया गया। दिनेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं को इतिहास, सैद्धान्तिक भूमिका, कार्यपद्धति, व अभाविप के 76 वर्षों की धेय्य यात्रा पर प्रकाश डाला। साथ कि वर्तमान में विद्यार्थी परिषद के द्वारा युवाओ के लिए आयामो, गतिविधि के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के उद्देश्य को बताकर परिसर कार्यो पर चर्चा की गई।
दूसरे सत्र में नवीन सत्र की कार्यकारणी की घोषणा की गई। जिसमें पुनः निर्वाचित नगर अध्यक्ष कुणाल मेहता नवनिर्वाचित नगर मंत्री नंदनी गौतम की घोषणा की गई। बाद में नगर अध्यक्ष के द्वारा कार्यकारणी का विस्तार करते हुये नगर सह मंत्री पूजा सुमन, सरिता शर्मा, लक्ष्य सुमन(प्रिंस), पवन रेगर, नगर संयोजक योगिता गुर्जर, सहसंयोजक ऋषिका हाड़ा, अभिषेक, नगर संयोंजक उपेंद्र नागर, सह संयोजक वर्षा सेन, भूपेन्द्र योगी, नगर महाविद्यालय संयोजक नरेन्द्र कच्छवा, सह संयोजक, कपिल सुमन, नगर सोसल मीडिया संयोजक सचिन सुमन, सह संयोजक प्रवीण प्रजापति, नगर खेल संयोजक अभिषेक पंकज, सह संयोजक लीलाधर मीना, नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अंजलि यादव, सह संयोजक मानवी सिंह, नगर विधालय संयोजक शुभम पंकज, सह सयोजक नन्नू मेहरा आदि उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




