बारां। रेसला जिलाध्यक्ष मदन मोहन मेघवाल एवं जिला मंत्री बालमुकंद नागर के नेतृत्व में नव पदस्थापित जिला शिक्षा अधिकारी सीताराम गोयल का रेसला संगठन की ओर से स्वागत व अभिनंदन किया गया। साथ ही संगठन एवं शिक्षा उन्नयन के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए उन्होंने आश्वासन दिया कि हम सभी मिलकर जिले के शैक्षिक वातावरण को नई ऊंचाईयां देंगे।
स्वागत व अभिनंदन में संतोष कुमार जैन, हंसराज मेघवाल, वीरेंद्र गोयल, जगदीश नागर एवं अन्य व्याख्याता साथी मौजूद रहे। साथ ही जिलाध्यक्ष मदन मोहन मेघवाल ने आश्वासन दिया कि व्याख्याता साथी जिले को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में पूर्ण रूप से समर्पित होकर सहयोग करेंगे एवं शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




