बारां। रक्तकोष फाउंडेशन व समर्पण ब्लड डोनर की पहल पर गांव-गांव रक्तदाता घर-घर रक्तदाता अभियान के तहत युटुबर व राजस्थानी कॉमिडियन धर्मु राजस्थानी ने बुजुर्ग मन्नालाल मीणा के लिए ए पोजिटिव रक्तदान किया है। फॉउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. अनिल मर्मिट ने बताया है कि मरीज मन्ना लाल के पैर की हड्डी के ऑपरेशन के लिए एक युनिट रक्त की आवश्यकता थी। फाउंडेशन जिला अध्यक्ष नन्दलाल केसरी के माध्यम से धर्मु राजस्थानी से सम्पर्क कर पुरी समस्या बताई। राजस्थानी तुरंत तैयार होकर ब्लड सेंटर पंहुचे और अपने जीवन का सोलहवीं बार रक्तदान कर मानवीय संदेश दिया है।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




