ग्रामीणों की चेतावनी-जिला शिक्षा अधिकारी व शिक्षा मंत्री द्वारा अभिभाभावकों को लिखित में आश्वासन नहीं जाता जब तक स्कूल नहीं खुलेगा
बारां/छीपाबडौद। राजकीय माध्यमिक विद्यालय तितरखेडी की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। इससे बडा हादसा होने की खतरा रहता है। इसी को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरूवार को स्कूल के मैन गेट पर ताला जड दिया। अध्यापकों को स्कूल के अंदर बंद कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. अर्जुन सिंह लोधा तीतरखेडी ने बताया कि स्कूल में 12वी तक क्लास चलती व 450 छात्र-छात्रा पढते हैं। 3 कमरे सही है। 8-10 कमरों की छतों से पानी टपक रहा है। बिल्डिंग जर्ज़र हालत हो चुकी है। 30-40 साल पुरानी बिल्डिंग है। मोतीपुरा थर्मल प्लांट से सीएसआर के 1 करोड़ 12 लाख रूपये स्वीकृत हो चुके हैं।
लेकिन अभी तक विद्यालय प्रशासन को नहीं मिले। स्कूल की प्रधानाचार्या ने बिल्डिंग की समस्या के बारे में लिखित में सरपंच, सीबीओ, एसडीएम, तहसीलदार, जिला कलेक्टर, बारां विधायक, छबड़ा-छीपाबडौद विधायक, सांसद बारां-झालाबाड़ आदि को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। एसएमसी कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कल्याण लोधा, उपाध्यक्ष रामस्वरूप केवट, पटेल उदय सिंह लोधा, श्री बालाजी ट्रस्ट तीतरखेड़ी के अध्यक्ष कुलदीप लोधा व समस्त ग्रामीण व सभी बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल में जाकर सभी ने मिलकर निर्णय लेते हुए गुरूवार को विद्यालय में ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक नहीं खुलेगा तब तक जिला शिक्षा अधिकारी बारां व शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार के द्वारा बच्चों के अभाभावकों को लिखित में आश्वासन नहीं दिया जायेगा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




