बारां। कांसेप्ट क्लासेज, बारां ने अब खाती कॉलोनी के साथ- साथ शहर की ओल्ड सिविल लाइन में देव संस्कृति विद्यालय परिसर में अपनी नई शाखा गुरुवार को खोल दी है। इस दौरान नई शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के उप-प्रधानचार्य व स्काउड गाइड बारां के डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर व कवि भैरूलाल भास्कर ने किया। वहीं अध्यक्षता देव संस्कृति विद्यालय के प्रधानाचार्य शाशक नंदवाना ने की और कार्यक्रम का संचालन युवा कवि, पत्रकार व शिक्षक पीयूष परिंदा ने किया। इस अवसर पर कांसेप्ट क्लासेज के निदेशक इंजीनियर जितेश गौड़ ने सभी का स्वागत अभिनंदन तिलक चंदन लगाकर माला पहनाकर स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने माँ सरस्वती व गणपति की पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित किया।
संचालन कर रहे पीयूष परिंदा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भैरूलाल भास्कर ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की सरस् वंदना की और वहाँ उपस्थित लोगों अभिभावकों को संबंधित करते हुए कहा को इस क्षेत्र मे कांसेप्ट क्लासेज ने दूसरी शाखा खोल बेहतर कोचिंग से इस क्षेत्र के कमजोर बच्चों व क्षेत्रवासियों लिए बहुत अच्छा कार्य किया साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को स्काउड गाइड से जुड़ने व उसके लाभ के बारे में बताया और बच्चों को प्रेरणादायक गीत कविताएं सुनाई,बच्चों व अभिभावकों ने खूब आनंद लिया। अध्यक्षता कर रहे शशांक नन्दवाना ने कहा कि पिछले कई वर्षों से बेहतर शिक्षा देकर कांसेप्ट क्लासेज कीर्तिमान स्थापित कर रहा हैंं। अब यह देव संस्कृति विद्यालय में भी अपनी सेवाएं देगा तो जिससे इस क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को सुदृढ़ता मिलेगी। इस अवसर पर संस्थान के शशांक नन्दवाना, जितेश गौड़, कविता गौड़, सुनील मेहरा, हीरल मेम, पीयूष शर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे। साथ ही इस उद्घाटन अवसर पर पधारे लोगों का संस्थान के निर्देशक जितेश गौड़ ने धन्यवाद किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




