बारां। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष लोकेश सिंह बावड़ीखेड़ा के जन्मदिवस के अवसर पर जिलाध्यक्ष ने परिवार सहित गौ पूजन किया। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना कार्यकर्ताओं के साथ गायों को चारा खिलाया। उसके पश्चात जिलाध्यक्ष ने ब्लड बैंक बारां पहुंचकर रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष लोकेश सिंह ने कहा कि सामाजिक सरोकार के तहत यह पूर्ण कार्य किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बडा दान कोई नहीं है। हर व्यक्ति को अपने जन्मदिन पर रक्तदान करना चाहिए।

यह रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम आ सकता हैं। सामाजिक सरोकार के कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव लाखन सिंह लुहारिया, अध्यक्ष प्रेम सिंह नगर, रामेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, राजेंद्र सिंह सिंदनी, वीर प्रताप सिंह, देवेंद्र सिंह, निखिलराज सिंह, भंवर सिंह, विक्रम सिंह, विक्की हाडा, दीपक प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, योगेश सिंह, ओम सिंह, संजय सिंह नाहरगढ आदि उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




