बारां। हिन्दू जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश खुराना ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड कोटा रोड़ बाईपास पर काफी समय से लाइट के पोल भारी बरसात व तूफान के कारण गिर गए थे। इसको लेकर काफी समय पहले एसई साहब को मांग पत्र दिया। कई बार एईएन को भी अवगत कराया। एक पोल लगाया गया। जबकि दो पोल की जरूरत थी। लेकिन फिर भी खुराना ने कहा कि जागे कुंभकरण की नींद, भले से देर से ही सही। खुराना ने आगे कहा कि एक डीपी काफी समय से बंद पडी है।

जो कि तक चालू नहीं हुई। कॉलोनीवासी 5 हार्स पावर की डीपी से काम चला रहे है। इस डीपी पर 12 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। कनेक्शन ज्यादा होने पर यह भी किसी दिन हादसे का कारण बन सकती है। कई बार मांग करने पर भी बिजली विभाग के अधिकारियों पर असर नहीं हो रहा है। 25 हार्स पावर की डीपी बंद पडी है। खुराना ने मांग की है कि दूसरा खंभा भी लगाया। दूसरी 25 हार्स पावर वाली डीपी भी चालू करवाई जाए।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




