बारां। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात पुलिस, परिवहन विभाग व शिक्षा विभाग की ओर से संयुक्त जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में अभियान के पहले दिन 25 स्कूल वाहनों (बाल वाहिनियों) की नियमानुसार जांच की गई। जांच के दौरान 5 बाल वाहिनियों के प्रदूषण प्रमाण पत्र (पीयूसी) फिटनेस संबंधी दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर चालान जारी किए गए।

डॉ. शर्मा ने बताया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। इससे बच्चों की यात्रा को सुरक्षित व नियमबद्ध बनाया जा सके। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधकों बाल वाहिनी संचालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखें। परिवहन नियमों की सख्ती से पालन करें, जिससे किसी भी प्रकार की दुर्घटना या असुविधा से बचा जा सके।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




