तहफ्फुज ए नामूसे रिसालत कॉन्फ्रेंस मुनक्कित
बारां। शहर के अमन पसंद मुसलमानों ने नमाज ईशा अंजुमन चौराहे पर एक नामूस ए रिसालत कॉन्फ्रेंस व शहादत हज़रत इमाम हुसैन प्रोग्राम मुनक्कित किया गया। प्रोग्राम कन्वीनर व सह कनवीनर क़ाज़ी वाजिदउल्लाह मौलाना सलमान ने बताया कि मुल्क में मुसलमानों के बड़े लीडरान व बड़ी जमाते व दीनी तहरीके हुजूर कि नामूस व हर रोज बढ़ती गुस्ताखी पर ख़ामोश है। हाफिज मुहम्मद रज़ि ने तिलावत ए कुरान से की और ब्रदर अशफाक़ ने हुजूर की शान में एक नात ए पाक हजरत हुसैन रअ को भी सलाम पेश किया।

जिसका ऊनवान था, उठो मुहम्मद के जांन निसारो इसी के साथ मौलाना समीर रजा, मौलाना अख्तर नदवी, मौलाना इम्तियाज़ कासमी, नाजिया आदि वक्ताओं ने हुजूर की नामूस पर पहरा देने पर मुसलमानां को आमादा किया। इसमें बताया कि मुसलमान सब कुछ बर्दाश्त कर सकता हैं, लेकिन अपने नबी की शान में गुस्ताखी हरगिज बर्दाश्त नहीं कर सकता। प्रोग्राम का इख्तेताम अंजुमन इत्तेहाद ए बाहमी के जनरल सेक्रेटरी आबिद हुसैन अंसारी ने शुक्रिया अदा किया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




