बारां। बारां कपड़ा व्यापार समिति की जनरल अमसभा कोटा रोड़ स्थित निजी रेस्त्रां में हूई, जिसमें संरक्षक रामचंद्र झाम एवं रमन गर्ग जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में दिवार्षिक चुनाव कराए गए। कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्ष धीरज हल्दीया ने सभा में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एंव कोषाध्यक्ष द्वारा आय व्यय का ब्यौरा पेश किया। महामंत्री नवीन अग्रवाल द्वारा सभा का संचालन किया। तत्पश्चात्त धीरज हल्दीया ने आभार भाषण करते हुए अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी समिति सदस्य कपड़ा व्यापार का धन्यवाद आभार प्रकट कर कार्यकारिणी भंग करने की घोषणा की। रामचंद्र झाम और रमन को चुनाव अधिकारी बना कर आगामी दो वर्ष की अध्यक्ष पद प्रक्रिया के लिए कहा गया।
अध्यक्ष के रूप में प्रदीप जैन, धीरज हल्दीया के रूप में दो नाम प्रस्तावक और समर्थक द्वारा रखे गए। बाद में धीरज हल्दीया ने स्वंय प्रदीप जैन को पूर्ण समर्थन देते हुए अपना नाम वापस लिया और चुनाव अधिकारी द्वारा सर्वसहमति से प्रदीप जैन के नाम पर अध्यक्ष की मोहर लगाई, जिसका सभा में उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि से स्वागत किया। अध्यक्ष द्वारा महासचिव पद पर अमर सिंह तंवर और कोषाध्यक्ष पद पर पुनः राजेंद्र जैन को ही बनाए रखने की घोषणा की। संरक्षक द्वारा पद गोपनीयता की शपथ दिलाई गईं। जिलाध्यक्ष रमन गर्ग द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन धीरज हल्दीया एवं नवीन अग्रवाल द्वारा किया। प्रदीप जैन द्वारा अध्यक्ष पद की बधाइयां स्वीकार करते हुए पुरे कपड़ा व्यापार के सदस्यों को आभार प्रकट करते हुए आम कपड़ा व्यापार समिति के विश्वास और कार्यशैली पर खरे व्यक्ति की जीत बताई।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




