बारां। धाकड़़ समाज के आराध्यदेव भगवान धरणीघर जयन्ती महोत्सव को लेकर 28 जून रविवार को समाज के गणमान्य लोगों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें निर्णय लिया गया की धरणीघर जयन्ती आगामी 14 अगस्त को मनाई जाएगी। धरणीघर जयन्ती महोत्सव समिति के पूर्व महामंत्री प्रदीप नागर फूंसरा ने बताया कि समिति के अध्यक्ष पद पर सर्वसहमति से आचार्य भागचन्द नागर को पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।

नवनियुक्त अध्यक्ष आचार्य भागचन्द नागर को पूर्व अध्यक्ष महावीर माथोडिया ने पुष्पमाला पहनाकर नवनियुक्त अध्यक्ष का अभिनन्दन किया। बैठक में उपस्थित समाज बन्धुओं में राधाकिशन बम्बोरीकला, शंकरलाल अलिपुरा, मोडुलाल उण्डा, तख्तमल रानीहेडा, जगमोहन रिझिया, लालचन्द देदिया, शिवनारायण नागर इंजीनियर, रामकरण, सुरेश कुमार बम्बोरी, धैर्य नागर, मदनमोहन नागर एडवोक्ट, प्रवीण नागर छतरपुरा, लोकेश सीमली, छीतरलाल माथनी, ललित नागर रटावद, राकेश मोईकला आदि मौजूद थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




