बारां। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत जिला कार्यकारिणी की बैठक पब्लिक पार्क में जिलाध्यक्ष चन्द्रभान मीणा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मई-जून में हुई वाहन और पैदल जत्था यात्रा राज्य परिषद सम्मेलन में जिले की भागीदारी की समीक्षा की गई। साथ ही वृक्षारोपण अभियान, सदस्यता अभियान को जोर शोर से चलाने, नामांकन बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाने पर चर्चा हुई। जिला संरक्षक भूपेन्द्र नागर, जिला मंत्री जीतमल मालव ने बताया कि निजीकरण आधारित नई शिक्षा नीति शिक्षक, शिक्षार्थी व बेरोजगारों के लिए अहितकारी हैं। जिससे बड़े स्तर पर विद्यालयों को बंद किया जाएगा पदों को खत्म किया जाएगा। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत इस नीति का विरोध करता है। व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर संगठन इस मुद्दे को आमजन तक लेकर जायेगा।
साथ ही जुलाई में व्यापक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उपसभाध्यक्ष सतीश गौतम संघर्ष समिति सहसंयोजक महावीर मीणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश नागर ने बताया कि पीएफआरडीए बिल को निरस्त करने की मांग, शिक्षकों की बकाया डीपीसी पूर्ण करने, स्थानांतरण करने के साथ ही विभिन्न मुद्दों को लेकर संगठन द्वारा 9 जुलाई को जिला स्तर पर बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा। 8 अगस्त को ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही शिक्षकों में मुद्दों की समझ के लिए सेमिनार का आयोजन होगा। बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर मीणा, विनोद शाक्यवाल, ओमप्रकाश मीणा, हेमेन्द्र मालव ने संबोधित किया। संचालन सभाध्यक्ष रूस्तम अली खान ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष हेमन्त मीणा, ब्रजराज मीणा, बद्रीलाल मीणा, राधेश्याम मीणा, राकेश मीणा, धर्मराज योगी, नरोत्तम मीणा सहित कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




