बारां। बारां जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्त्ता की जिम्मेदारी की घोषणा हुई। जिसमे बारां जिले से रोहित मीणा को जिला संयोजक, अंजलि गौतम को केलवाड़ा भाग संयोजक, अंता भाग से ऋतिक एवं सुनील प्रजापति को संयोजक बनाया गया।

आगामी दिनों में यह सभी कार्यकर्त्ता विद्यालयों में जाकर छात्रों को सदस्यता अभियान से जोड़ेंगे एवं उनकी समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगे। साथ ही छात्रों की आवश्यकतानुसार योजना बनाकर कार्य करेंगे। संयोजक सुनील प्रजापति ने बताया युवा को सही दिशा मिलनी चाहिए, जिससे राष्ट्र कार्य भी होता है और समाज को लाभ भी मिलता है। क्योंकि आने वाले समय में यह देश युवा के हाथों में होगा। इसी कारण युवा को शिक्षा इस प्रकार हो की गलत आदत में न पढ़कर अच्छे कार्य करें ताकि युवा नशे, जुएं में न जाये राष्ट्र और समाज का कार्य करे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




