बारां । रक्तवीर युवा टीम जिलाध्यक्ष गोविन्द सुमन ने बताया कि धाकड़खेड़ी निवासी मरीज बहन मीना बैरवा जिनको डिलीवरी के दौरान 2 यूनिट ब्लड की जरूरत थी। परिजनों द्वारा एक यूनिट की व्यवस्था न होने पर टीम के सदस्य दिलकुश बैरवा जगन्नाथपुरा ने गोविंद सुमन द्वारा सूचना मिलते ही बारिश के दौरान रात्रि में बल्ड बैंक पहुंचकर लाइफ का पहला रक्तदान कर मां व बच्चे को जीवनदान दिया एवं शहीद राजमालमीणा जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीज भूली बाई के लिए कुलदीप सुमन ने बल्ड डोनेट कर मरीज को जीवनदान दिया। साथ ही मरीज बृजमोहन के लिए नितेश आर्य ने गांव से बारां ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान कर मरीज को जीवनदान दिया।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




