[aioseo_breadcrumbs]

नियमित योग कक्षा पब्लिक पार्क की बहनों ने गायत्री परिवार दिया टीम के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की

बारां । नियमित योग कक्षा पब्लिक पार्क की बहनों ने गायत्री परिवार दिया टीम के सहयोग से पब्लिक पार्क से पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की। महिला पतंजलि जिला महामंत्री कमला रानी तनेजा ने बताया कि प्रकृति व पर्यावरण के संतुलन के लिए वृक्षारोपण बहुत जरूरी है। यह सब पौधे जल्दी ही जगह का चुनाव कर धीरे-धीरे रोप दिए जाएंगे। प्रकृति हमें बहुत कुछ देती हैं। तो हमारा भी कर्तव्य है कि हम भी इसको हरा भरा करें। प्रत्येक पौधा सही जगह पर आवश्यकता अनुसार लगाया जाए और उसकी उसके अनुकूल देखभाल हो। इस दौरान दमयंती बंसल, शीला बंसल, मंजू बंसल, निलेश जैन, बबीता गेरा, शीला सिंघल, हेमलता गोयल, अंजना विजय समेत सभी बहनों ने बढ़ चढ़कर सहयोग किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket