‘‘मानसून का मजा’’ के साथ हर्षोल्लास से संपन्न
बारां । इनरव्हील क्लब बारां का सत्र 2024-25 का समापन समारोह ‘‘मानसून का मजा’’ थीम पर बड़े ही उत्साह व उमंग के साथ संपन्न हुआ। क्लब अध्यक्ष सीमा अग्रवाल एवं सचिव किरण जैन ने अपने सफल कार्यकाल को इस रंगारंग पार्टी के साथ विदाई दी। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख उर्मिला जैन ने क्लब द्वारा वर्षभर किए गए सेवा कार्यों की सराहना की। उन्होंने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट ललिता टोंग्या ने कहा कि क्लब की एकजुटता ही इसकी ताकत हैं। यही कारण है कि यह संस्था बारां जिले में सेवा व सांस्कृतिक कार्यों में अग्रणी रही है।
बिंदु मारू के संयोजन में आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों में “पतली कमरिया” और “तिरछी नजरिया” जैसी नृत्य प्रस्तुतियों में प्रथम स्थान त्रिशला जैन, द्वितीय किरण जैन, तृतीय अनिता सेठी ने प्राप्त किया। चंदा ठाकुरिया द्वारा “बैंगल्स गेम” करवाया गया, वहीं इंद्रधनुषी हाउजी का संचालन उर्मिला जैन ने किया। जिसमें प्रथम मीना अरोड़ा व द्वितीय उर्मिला जैन रही। चेयर रेस में प्रथम स्थान द्वारिका नगर, द्वितीय उर्मिला जैन ने प्राप्त किया। डांस इन द रेन अंताक्षरी प्रतियोगिता में दो टीमों ने भाग लेकर कार्यक्रम को भी रोमांचक बनाया।
क्लब की ओर से सभी के लिए गर्मा-गर्म नाश्ते व राजस्थानी खीर-मालपुए जैसे व्यंजनों की स्वादिष्ट व्यवस्था की गई थी। समारोह की शोभा बढ़ाई क्लब की चार्टर सेक्रेटरी मृदुला मारू, इंद्रा गालव, कोषाध्यक्ष मंजू बंसल, सुधा गोयनका, रेखा दाधीच, दिव्या जैन, प्रेरणा शर्मा, नेहा गुप्ता, रश्मि सोनी, चंद्रकला सेठी, नीतू बड़जात्या, राजश्री नागर व सभी की सुंदर छवि को निखारने वाली चारु गुप्ता की उपस्थिति ने। अंत में क्लब अध्यक्ष एवं सचिव ने सभी सदस्यों को पूरे वर्ष भर मिले सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद दिया। साथ ही। आगामी अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने वर्ष 2025-26 के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




