बारां । अखिल भारतीय विद्यार्थी, परिषद् चित्तौड़ प्रांत का प्रांत अभ्यास वर्ग ब्यावर जिले के विजयनगर में दिनांक 19 से 22 जून को सम्पन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री देवदत्त जोशी एवं उत्तर पश्चिम क्षेत्र क्षेत्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा का प्रवास रहा। अभ्यास वर्ग में भाषण सत्र आपातकाल, पंच परिवर्तन के वाहक युवा एवं राष्ट्रीय निर्माण की भूमिका रहा। अभ्यास वर्ग में सत्र 2025-26 के लिए प्रांत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम शर्मा ने जिला संयोजक की घोषणा की जिसमें रोहित मीणा को जिला संयोजक बनाया गया अभ्यास वर्ग में प्रांत संघटन मंत्री वीरेंद्र सिंह शक्तावत प्रांत मंत्री जितेंद्र लोधा भी उपस्थित थे ।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




