कुरूतियां दूर करने पर विचार प्रकट किए
बारां । ग्राम सम्बलपुर फतेहपुर में रविवार को ऐरवाल अहिरवार समाज छात्रावास निर्माण समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें आसपास के समाज बंधुओं में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर सियाराम वर्मा अध्यक्ष छात्रावास निर्माण समिति ने की। कार्यक्रम का संचालन रामहेत कीनावलिया, सचिव छात्रावास निर्माण समिति के द्वारा किया। मीटिंग का आयोजन जितेंद्र कुमार खण्डिया जिला अध्यक्ष द्वारा आयोजित किया गया। इसमें उपस्थित समाज बंधुओ ने समाज सुधार में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने पर विचार प्रकट किए गए एवं छात्रावास निर्माण हेतु अधिक से अधिक धन संग्रह किस प्रकार किया जाए।
इस पर अपने विचार प्रकट किए। छात्रावास निर्माण समिति की तहसील बारां की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया जिसमें तहसील अध्यक्ष हेमराज बजेपुरिया लंका कालोनी बारां को नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष सूरजमल दौलिया गांधी कालोनी को नियुक्त किया। सचिव धर्मेंद्र सिकरवार लंका कालोनी को नियुक्त किया। इसी कार्यक्रम में हेमराज बजेपुरिया द्वारा 1121, सूरजमल दौलिया तह. उपाध्यक्ष छात्रावास निर्माण समिति तहसील दीगोद द्वारा 1100 एवं धर्मेन्द्र सिकरवार द्वारा शिक्षा मंदिर हेतु 1111 आर्थिक सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज बंधुओं का मथुरालाल मंडरिया उपाध्यक्ष छात्रावास निर्माण समिति ने आभार व्यक्त किया। उपस्थित समाज बन्धु कैलाश बजेपुरिया, मथुरा लाल, रामसिंह एडवोकेट, रामगोपाल वर्मा, रामप्रसाद, दिनेश, घांसी लाल मुकेश, ललित दिलकश जालेडा आदि उपस्थित थे।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




