[aioseo_breadcrumbs]

भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की तैयारीयों को लेकर अंतिम बैठक सम्पन्न

बारां । श्री भगवान जगन्नाथ रथयात्रा, जो 27 जून शुक्रवार को मंदिर श्री प्यारेरामजी से शाम 4 बजे प्रारम्भ होंगी। उसकी सभी व्यवस्थाओं को लेकर समिति ने रविवार को अंतिम बैठक मंदिर श्री प्यारेराम जी पर हुई। प्रचार प्रमुख कमल नागर ने बताया कि समिति के सभी सदस्यों ने रथयात्रा की तैयारीयों को लेकर चरणबद्ध सारी तैयारीयों को सबके बीच रखा। रथयात्रा का प्रमुख भव्य दिव्य भगवान जगन्नाथ जी का रथ होगा। वहीं रथयात्रा की शुरुआत मंदिर प्यारेराम जी पर भगवान जगन्नाथ जी की महाआरती ज़िला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक के सानिध्य हाथों से होंगी।

वहीं पुलिस बेंड अपनी मधुर भक्ती मय धुनो से यात्रा की शुरुआत करेगा। साथ ही एस्कान ग्रुप रथ के साथ भक्ती करता चलेगा। श्याम बाबा की मनमोहक झांकी के साथ श्याम मित्र मंडल होगा।। महावीर कला मंडल एंव गणगौर समिति द्वारा भी देव झंकियों की सहभागिता होंगी। शोभायात्रा में भगवान जगन्नाथ जी के रथ की सम्पूर्ण जिम्मेदारी हिन्दू अखाड़ा समिति द्वारा की जावेगी। समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा उनकी पूरी टीम को समिति ने यह दायित्व प्रदान किया। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण प्रताप चौक पर होगा। ज़ब यात्रा शहर के प्रमुख मार्गो से प्रताप चौक पहुंचेगी तों वहाँ भक्तों द्वारा गोलाकार आकृति में खड़े होकर एस्कान ग्रुप के साथ प्रभु भक्ती, पुलिस बेंड द्वारा मधुर धुनो की प्रस्तुति एवं इवेंट कलाकारों द्वारा भगवान जगन्नाथ जी की भव्य महाआरती होंगी।

इस बीच आकर्षक आतिशबाजी एंव पुष्प वर्षा के साथ प्रसाद वितरण होगा। प्रसाद व्यवस्था देवकी विजय देखेंगे। प्रताप चौक को बहुत ही भव्य सुन्दर सजाया जावेगा। रथयात्रा पुनः मंदिर श्री प्यारेराम जी पर जाकर सम्पूर्ण होगी। मीटिंग में समिति संरक्षक नर्सिंग नागर, प्रकाश खंडेलवाल, हेमराज चतुर्वेदी, मुरली कसेरा, सीताराम सोनी, पुरुषोत्तम नामा, सत्यनारायण गर्ग, कमल नागर, रमेश यादव, गौरव चौरसिया, प्रमोद शर्मा, ओम सारस्वत, मनोज शर्मा, पृथ्वीराज मीणा सहित सभी समिति सदस्यगण थे। मीटिंग का व्यवहारिक संचालन रथयात्रा मार्ग संचालक प्रदीप जैन ने किया गया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket