[aioseo_breadcrumbs]

संविधान बचाओ अभियान के बारां जिला प्रभारी

प्रहलाद गुंजल ने लिया कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा
कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारे कार्यकर्ता-गुंजल
बारां । कोटा लोकसभा प्रत्याषी प्रहलाद गुंजल द्वारा 23 जून सोमवार को बारां जिला मुख्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी बारां द्वारा आयोजित होने जा रहें। संविधान बचाओ अभियान को लेकर रविवार को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का लेकर जायजा लिया प्रहलाद गुंजल एवं बारां जिला प्रभारी महेन्द्र राजोरिया ने कांग्रेसजनों की बैठक ली जिनका कांग्रेसजनों ने बड़ी गर्मजोशी से माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया।

कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रहलाद गुंजल को संविधान बचाओ अभियान का जिला प्रभारी बनाया गया है। प्रहलाद गुंजल संविधान बचाओ अभियान कार्यक्रम आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लेने रविवार को स्थित कार्यक्रम स्थल जैन तीर्थ, एसकेजी फेक्ट्री के पास, नेशनल हाईवे-27 कोटा रोड़, बारां पर पहुचें जहां पर उन्होनें कार्यक्रम की तैयारियों को बारीकी से देखा आवष्यक दिश-निर्देश प्रदान किए गए। इसके उपरान्त प्रहलाद गुंजल एवं बारां जिला प्रभारी महेन्द्र राजोरिया ने कांग्रेसजनों की बैठक ली।

बैठक को सम्बोधित करते हुए, संविधान बचाओ अभियान प्रभारी प्रहलाद गुंजल ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे के निर्देशनुसार सम्पूर्ण भारत देश में संविधान बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी कड़ी में जिले में यह कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। उन्होनें कहा कि देश का संविधान खतरे में है। देश के जिन महापुरूष, संविधान निर्माताओं ने जनहित एवं लोकतंत्र व्यवस्था के लिए संविधान लागू किया गया था।

उसे भाजपा सरकार खत्म करने पर तूली हुई है। उन्होनें कांग्रेसजनों से 23 जून को जिला मुख्यालय स्थित जैन तीर्थ पर आयोजित होने जा रहें। इस संविधान बचाओ अभियान में अधिक से अधिक संख्या में अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचने का आग्रह किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket