योग क्लब स्वामी विवेकानंद पार्कद्वारा
बारां । अंतर्राष्ट्रीय 11 वे योग दिवस के उपलक्ष में हुए योगा कार्यक्रम मंडी यार्ड नंबर 1 में योगा करने वालों को प्रातः 8ः बजे ठंडी व देसी छाछ के पैकेट, योग क्लब स्वामी विवेकानंद पार्क की तरफ से वितरित किए गए। योग क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव ने बताया कि सेवाएं हमारी सामाजिक संस्था करती हुई आ रही हैं। योग दिवस के पावन अवसर पर 750 पाउच, देसी छाछ के योगा करने वालों को वितरित किए गए जो, स्वास्थ्य के लिए भी लाभप्रद हैं। यह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2015 से मनाते हुए आ रहे हैं।
जिसका प्रस्ताव देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी ने रखा जिसका समर्थन अनेक देशों ने 11 दिसंबर 2014 को दिया गया। इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए चुना गालव ने कहा कि इस रचनात्मक कार्य के लिए विशेष योगदान योग क्लब के मुख्य संरक्षक विष्णु कुमार साबु, सत्यप्रकाश साबु, ओमप्रकाश अदलक्खा, अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गालव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश नन्दवाना, राजकुमार जैन नरेंद्र बत्रा, लाजपत अरोड़ा, विनीत अदलक्खा, हंसराज खत्री, भगवती राठौर, समाजसेवी पदम पिपलानी, सुरेश कुमार शर्मा, महेंद्र पिपलानी का भी अती उत्साह पूर्ण सहयोग रहा।
Author: Third Eye News 24
सत्यमेव जयते




