[aioseo_breadcrumbs]

संविधान बचाओ अभियान के जिला प्रभारी गुंजल 22 जून को लेंगे कांग्रेस की बैठक

बारां । लोकसभा प्रत्याषी प्रहलाद गुंजल द्वारा 23 जून सोमवार को आयोजित होने जा रहे संविधान बचाओ अभियान को लेकर रविवार 22 जून को तैयारियों का जायजा लिया जाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली जावेगी। कांग्रेस जिला संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रहलाद गुंजल को संविधान बचाओ अभियान का जिला प्रभारी बनाया गया है।

प्रहलाद गुंजल संविधान बचाओ अभियान आयोजन को लेकर की जा रही तैयारियों का 22 जून रविवार को कार्यक्रम स्थल जैन तीर्थ, एसकेजी फेक्ट्री के पास, नेशनल हाईवे-27 कोटा रोड़, बारां पर पहुंचकर जायजा लेंगे। इस दौरान प्रभारी प्रहलाद गुंजल द्वारा दोपहर 1 बजे कांग्रेसजनों के साथ बैठक भी की जावेगी।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket