[aioseo_breadcrumbs]

कला कौशल शिविर का अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ समापन

बारां । राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की ओर से आयोजित ग्रीष्मकालीन कला कौशल प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को समारोह पूर्वक हुआ। शिविर संचालक भैरवलाल भास्कर ने बताया कि शिविर में कुल 275 सहभागियों को पेन व स्टेशनरी लगभग 25 स्टाफ को गिफ्ट मुख्य अतिथि सतीश अरोड़ा की प्रदान किए गए। उन्होंने कार्यक्रम की प्रसंशा की स्कूल में जो भी आवश्यकता होगी, उसे पूरा करने का आश्वासन दिया। विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र कुमार गालव ने कहा कि स्काउट गाइड सेवा का संगठन हैं। इससे संस्कार व स्वावलंबन की भावना आतीं हैं। कार्यक्रम के अध्यक्ष ब्इमव अमृत सिंह ने बताया कि सभी स्टाफ के अच्छे सहयोग से यह शिविर सफल हुआ हैं। अब हमे बालकों के प्रवेश व पौधारोपण पर भी ध्यान देना होगा।

अंतरराष्ट्रीय कवि वक्त. सुरेन्द्र यादवेंद्र ने तिरंगा पर अमर गीत “जियेंगे मरेंगे हिन्दोस्तान के लिए “पड़ा तो देश भक्ति के नारों से हॉल गूंज उठा। उन्होंने कई प्रेरणा दायक रचनाओं का काव्य पाठ किया। कवि रमन अजमेरा, सूरजमल मियाड़ा, सौभागमल शर्मा ने भी काव्य पाठ किया। इस से पहले शिविर से जुड़े धीरज नागर, निर्मला सिंह, तेजराम मीना, गिरिराज नागर, ईश्वरलाल यादव, रामविलास, राजीव सक्सेना, ओमप्रकाश यादवेंद्र ने अतिथियों का स्वागत किया। शिविर में सिलाई, मेंहदीं, डांस, योग हारमोनियन, पार्लर आदि में 1 प्रथम 2 द्वितीय व 3 तृतीय तक के सहभागियों को पुरस्कार दिए गए। शिविर में हिमानी मेघवाल ने निशुल्क सेवायें दी, जिस पर उसे भी सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान नंदकिशोर मीना ने आभार व्यक्त किया। संचालन भैरवलाल भास्कर ने किया।

Third Eye News 24
Author: Third Eye News 24

सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Top Headlines

हरिपुरा में समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

बारां। समीपवर्ती बटावदा ग्राम पंचायत के ग्राम हरिपुरा के ग्रामीणों ने सोमवार को पंचायत मुख्यालय पर लगे प्रशासनिक शिविर में

Live Cricket